साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद की भीम शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार अध्यक्ष मनोज सिंह राजवा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक के माध्यम से किया गया। बैठक में मगरा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा विभिन्न पदों पर साहित्य प्रेमियों का मनोनयन किया गया।
कार्यकारिणी विस्तार के तहत वर्तमान सीबीईओ मिठू सिंह रावत को सभाध्यक्ष, हेम सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, हरी सिंह पालरा को सचिव, राजू सिंह चौहान को सह-सचिव, डाउ सिंह आडावाला को कोषाध्यक्ष, धीरज जैन को महिला मंत्री, राकेश कुमार गोस्वामी को संगठन मंत्री, सीताराम उपाध्याय को गोष्ठी प्रभारी, सुभाषचंद्र सिंह चौहान को मीडिया प्रभारी तथा दलपत सिंह चौहान को प्रचार-प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया।
इसके अलावा आयोजन समिति सदस्य के रूप में जयराम सिंह गहलोत, गिरधारी सिंह चौहान, हरीश कुमार सालवी, प्रदीप सिंह रावत, रोहित प्रजापति एवं डाउ सिंह गहलोत को मनोनीत किया गया। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने साहित्य के विकास एवं संस्थान की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त



