बगड़ी नगर (सोजत)।
वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर सोजत की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार शिक्षण संस्थान पाली की ओर से विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन एवं सामाजिक परामर्शदाता गुणवंती पंवार ने किया। इस अवसर पर बच्चों और आंगनबाड़ी स्टाफ ने “वंदे मातरम्” के नारे लगाए और राष्ट्रगीत के इतिहास एवं महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित परामर्शदाताओं ने महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, नए कानूनों की जानकारी दी। साथ ही 112 हेल्पलाइन नंबर एवं राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने तथा उसके उपयोग की प्रक्रिया बताई गई।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा केंद्र की भूमिका और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता शबाना बेगम, साथीन स्नेहलता, सहायिका संतोष, आशा सहयोगिनी संतोष कंवर, एएनएम पूजा सोलंकी, कंचन देवी, रवीना देवी आदि उपस्थित रहे




